मा0 उपमुख्यमंत्री वृहद रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित

मा0 उपमुख्यमंत्री वृहद रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित

प्रयागराज के वृहद रोजगार महोत्सव-2026 में 2,419 युवाओं का चयन, उप मुख्यमंत्री ने वितरित किए नियुक्ति-पत्र

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । मा0 उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को शम्भूनाथ ग्रुप ऑफ इस्टीट्यूट, झलवा परिसर में आयोजित वृहद रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने चयनित युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए तथा उन्हें संबोधित करते हुए रोजगार प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों से अपने नियुक्ति स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मा0 उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने ‘हुनर’ और परिश्रम से अपना भविष्य संवार रहे युवा ही समृद्धि की ओर बढ़ते उत्तर प्रदेश की असली ताकत हैं’। ’युवाओं की प्रतिभा, कौशल और ऊर्जा प्रदेश के विकास की सबसे बड़ी पूंजी है’। ’डबल इंजन सरकार युवाओं को कौशल, अवसर और रोजगार से जोड़कर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के साथ ही उद्यम एवं रोजगार के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को अग्रणी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है’।
मा0 उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति-पत्र युवाओं के जीवन के दूसरे चरण का पहला कदम है। यह केवल रोजगार प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और नई जिम्मेदारियों की शुरुआत है। युवाओं का यह कदम विकसित प्रयागराज, विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने युवाओं से अपनी प्रतिभा, मेहनत और कार्यकुशलता के बल पर आगे बढ़ने तथा अपने परिवार, समाज और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस महोत्सव में 100 से अधिक कम्पनियां 35000 रिक्त्तियों के लिये चयन हेतु प्रतिभाग कर रही है। 17 नवम्बर को 54 कम्पनियों द्वारा 1147 चयन किया गया तथा 18 नवम्बर को 64 कम्पनियो ने 1272 चयन किया। मेले मे चयन हेतु कुल 16790 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कुल 2419 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार महोत्सव के आयोजन की रूपरेखा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज के सहायक निदेशक राजीव कुमार यादव द्वारा तैयार की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शम्भूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के सचिव श्री अभिषेक तिवारी ने प्रतिभागी अभ्यर्थियों को प्रेरणादायी संदेश दिया। संस्थान के संस्थापक कौशल कुमार तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने के साथ ही उद्योगों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में डॉ. आर.के. सिंह ने उपस्थित अतिथियों एवं नियोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, संस्थान के पदाधिकारी, विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि, नियोजक एवं बड़ी संख्या में रोजगार के इच्छुक युवा उपस्थित रहे। डा० आर०के० सिंह ने आये हुए सभी अतिथियों एवं नियोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *