थाना कोरांव में विश्व मधुमेह दिवस पर लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

थाना कोरांव में विश्व मधुमेह दिवस पर लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

पुलिसकर्मियों सहित सैकड़ों लोगों की हुई शुगर-बीपी जांच

आदर्श सहारा टाइम्स

कोरांव, प्रयागराज। स्वास्थ्य विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित गैर-संचारी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम (NP-NCDs) कार्यक्रम के अन्तर्गत विश्व मधुमेह दिवस 2026 के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग उ०प्र० एवं भारतीय ग्रामीण रोग नियंत्रक संस्थान, लखनऊ के समन्वय में मधुमेह सप्ताह दिवस मनाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत एन०सी०डी० स्क्रीनिंग एवं जन जागरूकता शिविर का आयोजन थाना कोरांव में 100 लोगों को जांच हुई
जिसमें 44 महिला ,56 पुरुष लोगों की बीपी और शुगर की जांच हुई शिविर में आम-जन को स्वास्थ्य टीम द्वारा NP-NCDs कार्यक्रम के अन्तर्गत आयुष्मान आरोग्य मन्दिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जिला अस्पताल पर दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, निःशुल्क जाँच, दवा आदि के बारें में एवं मधुमेह, रक्तचाप बीमारी के प्रारम्भिक लक्षण, बचाव, रोकथाम एवं नियंत्रण के बारें में विस्तारपूर्वक बताया गया साथ ही जीवनशैली में बदलाव हेतु संतुलित आहार, योग, व्यायाम, ध्यान इत्यादि अपनाने एवं गुटखा, पान, बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, शराब आदि से होने वाली समस्याओं के बारें में जागरूक किया गया।
शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित रहे –
एस०ओ० कोरांव शैलेंद्र सिंह अपने पुलिस दल के साथ, ए०सी०पी० मेजा बृजेश पाठक, कोरांव अधीक्षक डॉ० के०बी ० सिंह, मेजा अधीक्षक डॉ० राकेश कुमार, भारतीय ग्रामीण रोग नियंत्रण संस्थान के जिला समन्वयक पंकज कुशवाहा और उनके सहायक समन्वयक पूनम, जितेन्द्र, अनिल, डॉ० अनिल, राकेश, इन्द्रेश, आलम, पवन कुमार, महेश कुमार, अर्जुन, सचिन कुमार यादव, सुधा, राजकपूर, विरेन्द्र कुशवाहा, डॉ० एस०के० संतोष पाल, आशा बहनें और सीएमओ उपस्थित रहे।

—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *