कोरांव महोत्सव 2027 की तैयारियों का भव्य आगाज, आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
संस्थापक शशि द्विवेदी के आवास पर जुटे समिति के सदस्य, महोत्सव की रूपरेखा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
आदर्श सहारा टाइम्स
कोरांव (प्रयागराज)। क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बन चुके कोरांव महोत्सव 2027 के भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों का आगाज हो गया है। आगामी महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक महोत्सव के संस्थापक आदरणीय शशि द्विवेदी के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में महोत्सव की रूपरेखा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विभिन्न आयोजनों तथा तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। गौरतलब है कि कोरांव महोत्सव का आयोजन विगत कई वर्षों से लगातार होता आ रहा है। इस महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की कला, संस्कृति, प्रतिभाओं और सामाजिक एकजुटता को मंच प्रदान किया जाता है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आगामी महोत्सव को और अधिक आकर्षक, व्यवस्थित एवं यादगार बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव रखे। बैठक में महोत्सव के संस्थापक शशि द्विवेदी, गणेश शंकर तिवारी, कृष्ण कांत कामिल, सुमित कुमार पाण्डेय, गिरीश मिश्रा, रितेश तिवारी, विंध्यवासिनी शुक्ला, मुन्ना मासूम, उमाकांत दूबे, अरविंद श्रीवास्तव, संजय पराशर, नीरज केशरी, अमित मिश्रा, नीरज राइजिंग स्टार, अमन पाण्डेय, ब्रह्मा शंकर मिश्र सहित अन्य सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।
बैठक में सभी सदस्यों ने क्षेत्रवासियों के सहयोग, सहभागिता और उत्साह के साथ कोरांव महोत्सव 2027 को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति ने विश्वास जताया कि आगामी महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने के साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को भी एक बेहतर मंच प्रदान करेगा।
