यमुनानगर जोन में चली तबादला एक्सप्रेस, 109 दरोगा बदले गए, हटाए गए कई चौकी प्रभारी
कोहड़ार चौकी की जिम्मेदारी संभालेंगे अभिनव उपाध्याय
*प्रयागराज।* जनपद के यमुनानगर जोन में गुरुवार देर शाम तबादला एक्सप्रेस चल गई। पुलिस उपायुक्त के आदेश पर जोन के 109 उप निरीक्षकों के तबादले कर दिए गए। आदेश 13 नवंबर 2026 को जारी हुआ है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं
इस तबादला सूची में सिर्फ थानों के दरोगा ही नहीं, बल्कि कई चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे हुए पुलिसकर्मियों को हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस महकमे में इस आदेश के बाद से ही हलचल मची हुई है
सूची के मुताबिक यह तबादला पुलिस उपायुक्त के गठित स्थापना बोर्ड की बैठक में हुए निर्णय के बाद किया गया है। इस सूची को मंजूरी दी गई। इसके बाद डीसीपी कार्यालय से विधिवत सूची जारी किया गया। तबादला आदेश जारी होते ही सभी थानों पर नई टीम के जवान रखने की तैयारी शुरू हो गई है। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए हैं कि कोई भी दरोगा कार्यभार ग्रहण करने में देरी न करे। लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है
क्षेत्र के लोगों में इस तबादले को लेकर काफी चर्चा है। लोगों का कहना है कि नई टीम के आने से थानों में कामकाज में तेजी आएगी और शिकायतों की सुनवाई बेहतर होगी। अब सबकी नजर नई टीम के काम पर टिकी हुई है
अभिनव को मिली कोहड़ार चौकी की कमान मेजा थाना क्षेत्र के रमागर चौकी प्रभारी अभिनव उपाध्याय का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें अब मेजा क्षेत्र के कोहड़ार चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। उनके स्थानांतरण के बाद पुलिस विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
