अटल सरोवर तालाब में छठ महोत्सव की तैयारियां तेज, नाव से सरोवर का आनंद उठा सकेंगे श्रद्धालु

अटल सरोवर तालाब में छठ महोत्सव की तैयारियां तेज, नाव से सरोवर का आनंद उठा सकेंगे श्रद्धालु

छठ महोत्सव में चार चांद लगाने आ रहे भोजपुरी गायक राजेश परदेशी, नीरज राव और गायिका पूजा सोनाली

आदर्श सहारा टाइम्स

कोरांव (प्रयागराज)। नगर पंचायत कोरांव के थाना के पीछे अटल सरोवर तालाब पर छठ पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। छठ पूजा को यादगार बनाने के लिए कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। इस बार अटल सरोवर तालाब में श्रद्धालु नाव के माध्यम से सरोवर की सैर का आनंद भी उठा सकेंगे। इसके लिए कमेटी के पदाधिकारियों ने नाव की व्यवस्था की है। वहीं छठ महोत्सव को और आकर्षक बनाने के लिए भोजपुरी संगीत जगत के मशहूर गायक राजेश परदेशी के साथ गायक नीरज राव एवं गायिका पूजा सोनाली का आगमन हो रहा है। तीनों कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से छठी मइया के भक्ति गीतों के माध्यम से समां बांधेंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्रीय लोगों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कमेटी के पदाधिकारी महोत्सव को सफल और यादगार बनाने के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। कमेटी के पप्पू गुप्ता, संतोष गुप्ता, परमहँस, शुभम सोनी, डॉ राकेश मौर्या, जीतू मौर्या, अनमोल तिवारी ने भारी संख्या में पहुँचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *