आर्यावर्त एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
बच्चे आने वाले कल की उम्मीद और समाज का उज्ज्वल भविष्य हैं : धीरज पाण्डेय
आदर्श सहारा टाइम्स
कोरांव ,प्रयागराज। 14 नवंबर को आर्यावर्त एकेडमी कोरांव में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनके उत्साहवर्धन के लिए पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरज पाण्डेय ने कहा कि बचपन की मुस्कान में ही दुनिया की सबसे खूबसूरत खुशी छिपी होती है। बच्चे केवल घर की रौनक ही नहीं, बल्कि आने वाले कल की उम्मीद और समाज का उज्ज्वल भविष्य हैं। उनकी मासूम हंसी, अनगिनत सपने और जिज्ञासु आंखें हमें जीवन को नए उत्साह से देखने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, संस्कार, सुरक्षा और अपने सपनों को पूरा करने के समान अवसर मिलने चाहिए। बच्चों का बचपन खुशियों, प्रेम और सकारात्मक अनुभवों से परिपूर्ण होना चाहिए। बाल दिवस के अवसर पर नीरज पाण्डेय, अजय सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला, अश्मित तिवारी, आदर्श मिश्रा, प्रहलाद मिश्रा, अंकित तिवारी, पुष्पा सिंह, अलीशा, बबिता सिंह, प्रिया सिंह, प्रिया सिंह, शशि केसरी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
