विनियमितिकरण की मांग को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  बृजेश पाठक  से एडेड डिग्री कॉलेज अनुमोदित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ के यस पाठक ने किया मुलाकात

विनियमितिकरण की मांग को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  बृजेश पाठक  से एडेड डिग्री कॉलेज अनुमोदित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ के यस पाठक ने किया मुलाकात

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । सोमवार को 331 अनुदानित महाविद्यालय/ विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ के यस पाठक ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  बृजेश पाठक को मांगपत्र दिया और अविलंब विनियमितिकरण की मांग का सौंपा मांगपत्र। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ के यस पाठक ने माननीय उप मुख्यमंत्री  बृजेश पाठक जी को अवगत कराते हुए कहा कि 331 अनुदानित महाविद्यालय के स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षकों की विनियमितिकरण की मांग 25 वर्षों से चली आ रही हैं किंतु पूर्व की सरकारों ने कुछ नहीं किया। 331 एडेड डिग्री कॉलेजों में कार्यरत 4000 हजार शिक्षकों के परिवारों के जीवन निर्वाह हेतु अविलंब विनियमितिकरण उचित मांग को मानकर प्रदेश के शिक्षकों का विनियमितिकरण किया जाए क्योंकि एक ही महाविद्यालय में दोहरी व्यवस्था कहीं से भी न्यायसंगत नहीं हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ पाठक ने माननीय उप मुख्यमंत्री  बृजेश पाठक को तत्कालीन उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने पहल करते हुए 1 फरवरी 2018 को आय व्यय भार का प्रस्ताव उच्च शिक्षा निदेशक, प्रयागराज से मंगाया। फिर वर्ष 2021 में आय व्यय भार जो करीब 300 करोड़ रुपए थे उस पर उच्च शिक्षा निदेशक प्रयागराज से विनियमितिकरण का प्रस्ताव शासन स्तर पर मंगाया, किंतु विधानसभा चुनाव 2022 की आचार संहिता लागू होने से कैबिनेट में नहीं जा पाया से अवगत कराया। साथ ही साथ उच्च शिक्षा मंत्री  योगेन्द्र उपाध्याय प्रदेश के शिक्षकों की विनियमितिकरण की मांग संज्ञान में हैं जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा ही फैसला लिया जाना है से अवगत कराया । माननीय उप मुख्यमंत्री  बृजेश पाठक से मिलकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ के यस पाठक ने आग्रह किया कि माननीय मुख्यमंत्री जी एवं उच्च शिक्षा मंत्री से प्रदेश शिक्षकों की विनियमितिकरण मांग पर तत्काल निर्णय लिया जाए क्योंकि यह शिक्षक विगत 25 वर्षों से इस दोहरी व्यवस्था के कारण पांच हजार से बीस हजार रुपए प्रति माह पर अपने पूरे परिवार का जीवन निर्वाह करने के लिए मजबूर है।जिस पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने कहा कि शिक्षक समाज में एक दर्पण की तरह है यदि वह परेशान रहेगा तो समाज को क्या सिखाए गा। आप सभी की मांग उचित है इस पर अविलंब विनियमितिकरण की कार्यवाही किया जाएगा।
इसी क्रम में आज दिनांक 18 मई 2018 को प्रदेश अध्यक्ष डॉ के यस पाठक ने प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा  एम पी अग्रवाल, विशेष सचिव उच्च शिक्षा  बद्री नारायण सिंह से प्रदेश के 331 अनुदानित महाविद्यालय के स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षकों के विनियमितिकरण के संबंध में चर्चा किया।
आज दिनांक 18 मई 2026 को प्रदेश अध्यक्ष डॉ के यस पाठक एवं प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव , विधान परिषद के अध्यक्ष श्री कुंवर मानवेंद्र सिंह से मिलकर अनुदानित महाविद्यालय के स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षकों के विनियमितिकरण के संबंध में मांगपत्र दिया।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रविकांत सिंह, प्रदेश महामंत्री डॉ एस के शुक्ला उपस्थित थे। उक्त जानकारी संघ के प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ सच्चिदानंद त्रिपाठी ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *