मेजा क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत दो घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
आदर्श सहारा टाइम्स
उरुवा, प्रयागराज । उरुवा ब्लॉक स्थित पट्टी नाथ राय गांव के समीप सोमवार, 16 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पट्टी नाथ राय के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संदीप मिश्रा समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में संदीप मिश्रा का बायां पैर टूट गया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार जिम्मी नामक युवक को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अचानक सामने से बाइक आ जाने को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
