मेजा में गाय की जलकर मौत अज्ञात कारणों से छप्पर में लगी आग, मचा हड़कंप
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज । मेजा में गाय की जलकर मौत अज्ञात कारणों से छप्पर में लगी आग, मचा हड़कंप
जानकारी अनुसार परानीपुर उरनाह गांव में मंगलवार रात करीब दो बजे अज्ञात कारणों से एक छप्पर में आग लग गई। आग की लपेट में आने से गाय की जलकर मौत हो गई, जबकि एक भैंस और दो अन्य गायें बुरी तरह झुलस गईं। देखते देखते आग की लपट तेज हो गया किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू तब तक सुमन देवी पत्नी जज्जे यादव, राजीव कांत पुत्र सिरोधर व किसान प्रमेश यादव पुत्र कपिल मुनि का गृहस्थी का सामान, पशुओं का चारा और अनाज भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि छप्पर में रखा पांच बोरी पशु आहार, चार बोरी बाजरा और तीन बीघे का पशुओं का चारा पूरी तरह नष्ट हो गया।
किसी तरह ग्रामीण इकट्ठा होकर आग बुझाने में जुट गए, लेकिन तब तक जलकर गृहस्ती का सामान काफी नुकसान हो चुका था।
