यमद्वितीया के मेले में चोर सक्रिय, महिला की डेढ़ तोले सोने की चेन की पार

यमद्वितीया के मेले में चोर सक्रिय, महिला की डेढ़ तोले सोने की चेन की पार

घूरपुर थाना प्रभारी की व्यवस्था पर उठे सवाल, पहले दिन से ही चोर सक्रिय

सहारा सन्देश टाइम्स

घूरपुर, प्रयागराज। भीटा देवरिया स्थित सुजावन देव धाम में चल रहे यमद्वितीया मेला, जो प्रयागराज जिले का दूसरा सबसे बड़ा मेला माना जाता है, में पहले दिन ही आस्था की भारी भीड़ पहुंच रही है। लेकिन भीड़ की अपेक्षा व्यवस्था कम होने से भक्तों के गहने चोरी होने शुरू हो गए हैं।

मेले में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन करने आई एक महिला की डेढ़ तोले सोने की जंजीर गायब हो गई। चोरी गई सोने की चेन की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित महिला और उसके परिजनों ने मौके पर मौजूद पुलिस से शिकायत की।

मेले में उमड़ी भारी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। उन्होंने व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं कि यहां चोरों का आतंक ज्यादा है, उनको पुलिस का न भान है न भय।

श्रद्धालुओं का कहना है कि श्रद्धालु किसके भरोसे दर्शन करें, यह बड़ा सवाल है। उन्होंने मांग की है कि मेले में सादे कपड़ों में पुलिस तैनात की जाए और CCTV से निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *