जेवनिया गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हुआ

जेवनिया गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हुआ

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र अंतर्गत जेवनिया शंभू का पूरा में बुधवार को तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ शुभारंभ। जेवनियां और शंभू का पूरा गांवों में शिवसेना उत्तर प्रदेश और दिव्यांगोत्थान श्रीराम सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है। ग्रामीण अंचल क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
शिविर का उद्घाटन प्रेमनाथ मिश्र उर्फ भट्टू, रमाकांत मिश्र और रामखेलावन हरिजन ने किया। इस अवसर पर शिवसेना उत्तर प्रदेश की प्रदेश सचिव रुचि अभिषेक तिवारी रहे।
शिवसेना की जिला प्रमुख शिव उपाध्याय ने उपस्थित चिकित्सकों और वरिष्ठजनों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक उपचार पहुंचाने का प्रभावी माध्यम होते हैं।
इस शिविर में लखनऊ के मेदांता अस्पताल से डॉ. हिमांशु पाण्डेय, स्टाफ सदस्य नसीम, प्रभात, सुशील और अमिता शामिल हुए। प्रयागराज के मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से डॉ. शालिनी, डॉ. तिलक पाल और डॉ. अंकित ने भी मरीजों की जांच की। पहले दिन लगभग 500 मरीजों की निःशुल्क जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराया गया ।
स्वास्थ्य शिविर के संयोजक रुचि अभिषेक तिवारी ने बताया कि यह शिविर 19 दिसंबर तक संचालित रहेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की। जिसमें क्षेत्र के ग्रामीण सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *