योग से स्वस्थ भविष्य की ओर: मेजा ऊर्जा निगम द्वाराअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन

योग से स्वस्थ भविष्य की ओर: मेजा ऊर्जा निगम द्वाराअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा ऊर्जा निगम ने 21 जून 2026 को वैश्विक थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का उत्साहपूर्वक आयोजन किया। यह कार्यक्रम सृजन विहार टाउनशिप स्थित उत्सव भवन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सप्ताहभर आयोजित योग कार्यशाला का भी सफल समापन हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  एन. एन. सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) रहे। योग दिवस समारोह में मेजा ऊर्जा निगम के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, अपराजिता महिला समाज की सदस्याओं तथा कर्मचारियों के परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस अभ्यास ने स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली के निर्माण में योग की महत्ता को प्रभावी ढंग से रेखांकित किया।

कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाने का संदेश दिया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का यह आयोजन सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली की दिशा में प्रेरित करने में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *