माननीय राज्यपाल  ने राजकीय बालगृह परिसर-खुल्दाबाद पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं, सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अंतःवासियों के साथ किया संवाद माननीय राज्यपाल ने बालिकाओं को दृढ़संकल्प के साथ

माननीय राज्यपाल  ने राजकीय बालगृह परिसर-खुल्दाबाद पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं, सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अंतःवासियों के साथ किया संवाद

माननीय राज्यपाल ने बालिकाओं को दृढ़संकल्प के साथ परिश्रम करने तथा सकारात्मक सोंच के साथ आगे बढ़ने के लिए कहा

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । माननीय राजपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल गुरूवार को खुल्दाबाद स्थित राजकीय बाल गृह बालिका और राजकीय बाल गृह शिशु का भ्रमण किया तथा वहां की व्यवस्थाओं, सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अंतःवासियों के साथ संवाद किया। माननीय राज्यपाल महोदया द्वारा राजकीय बाल गृह में बालिकाओं और राजकीय महिला शरणालय की महिलाओं के द्वारा निर्मित हस्त उत्पाद का अवलोकन किया। उन्होंने बालिका गृह के हॉल में सभी बालिकाओं के साथ संवाद करते हुए बालिकाओं को दी जा रही शिक्षा, उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, गर्भवती और धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली एवं उक्त विषयों पर अमूल्य सुझाव और मार्गदर्शन प्रदान किया। माननीय राज्यपाल महोदया द्वारा समस्त स्टाफ ,शिक्षक ,डॉक्टर रसोईया, सफाईकर्मी सभी से संवाद किया गया एवं उनकी कार्यशैली में सुधार और प्रबलता लाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। राजकीय बाल गृह बालिका में आवासित बालिकाओं को कौशल प्रोत्साहन एवं आय सृजन के उद्देश्य से निर्मित किए जा रहे हस्त उत्पादों को मार्केट से जोड़ने हेतु निर्देश और सुझाव दिए। माननीय राजपाल महोदया द्वारा बालिका गृह में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार पाने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहन हेतु प्रमाण पत्र वितरित किया। माननीय राज्यपाल महोदया द्वारा राष्ट्रीय बाल गृह शिशु और बाल गृह बालिका में बच्चों को स्नैक्स चॉकलेट और आगामी शीत ऋतु के लिए गर्म कपड़े, इनर इत्यादि वितरित किए गए। इस अवसर पर मा0 कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी, उपकुलपति अखिलेख सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *