बी डी सेंट्रल एकेडमी में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित, मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा (प्रयागराज)। मेजा क्षेत्र के खानपुर स्थित बी डी सेंट्रल एकेडमी में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को श्री श्री 1008 बाबा रामचरित दास द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में संजू बाबा, रजत गुप्ता, गौरी एवं रुद्र द्विवेदी शामिल रहे।
्इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक बबिता गुप्ता ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
विद्यालय के चेयरमैन दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से सामान्य ज्ञान का अध्ययन बेहद महत्वपूर्ण है। लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को इसकी पढ़ाई गंभीरता और लगन के साथ करनी चाहिए।
वहीं, प्रधानाचार्य सत्येंद्र नाथ मैथ्यू ने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और अधिक मेहनत करने तथा सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक वेद प्रकाश गुप्ता, कोऑर्डिनेटर मेवा लाल यादव, शिक्षक पवन केशरी, मरुतध्वज द्विवेदी, संतोष कुमार जैसल तथा शिक्षिकाएं गुंजा, सरिता यादव, शिवांगी श्रीवास्तव, दीपिका, अंजली, खुशबू गुप्ता, गुंजन विश्वकर्मा, वंदना शुक्ला, नेहा गुप्ता, ज्योति साहू, अर्पिता कुशवाहा एवं दीक्षा सेठ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
