नैनी के जेल रोड पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

नैनी के जेल रोड पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज। नैनी थाना क्षेत्र के जेल रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही नैनी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज कमलेश सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गए। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। वहीं, व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *