दिव्य ज्योति हेल्थ सेंटर रामनगर में मनाया गया होली मिलन समारोह

दिव्य ज्योति हेल्थ सेंटर रामनगर में मनाया गया होली मिलन समारोह

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा ,प्रयागराज। विकास खंड उरूवा के रामनगर स्थित दिव्या यूथ हेल्थ सेंटर रामनगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन डॉ राम मूर्ति व पूर्व ब्लाक प्रमुख पूर्व महेश राज यादव के द्वारा किया गया।
होली मिलन समारोह के आयोजन में पहुंचे प्रयागराज सांसद उज्जवल रमण सिंह का डॉक्टर राममूर्ति यादव ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उपस्थित सभी लोगों ने गुलाब की पंखुड़ियो की वर्षा कर होली मिलन किया। कार्यक्रम में श्याम कृष्ण और पप्पू यादव पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत सिरसा, नीरज यादव एस डी पब्लिक स्कूल रामनगर के प्रबंधक, शिव कैलाश यादव रामराज यादव रमेश यादव भगवान दास प्रजापति अंशु मिश्रा काशी नरेश यादव वीरेंद्र सिंह वासुदेव महिला महाविद्यालय प्रबंधन ठाकुर यादव संतलाल ओझा यादव राममिलन भारती संदीप कुशवाह शाहिद सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। मुख्य आयोजनकर्ता पूर्व ब्लाक प्रमुख महेश राज यादव ने कहा कि होली रंगों के त्यौहार के साथ-साथ भाईचारे व आपसी प्रेम भाव बनाए रखने का त्यौहार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *