एमएल पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, दौड़ में बच्चों ने मारी बाजी
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा। बगहा (चौकी), सिरसा स्थित एमएल पब्लिक स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। खेल मैदान में बच्चों ने अपनी फुर्ती, प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिरसा नगर पंचायत अध्यक्ष विपिन केसरी उर्फ लखन केसरी रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। खेलकूद से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकता, सहयोग और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। पढ़ाई के साथ खेल भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। खेल के मैदान में मिलने वाली हार और जीत जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। विद्यालय के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने भी बच्चों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के तहत आयोजित दौड़ स्पर्धा में विभिन्न कक्षाओं के छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कक्षा चार के बालक वर्ग में शुभ यादव ने प्रथम दिव्यांश तिवारी ने द्वितीय और कृष्णराज सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया बालिका वर्ग में नायरा त्रिपाठी प्रथम शुभी पांडे द्वितीय और अंजली पांडे तृतीय स्थान पर रही कक्षा 5 के बालक वर्ग में शिवांश मिश्रा प्रथम सिद्धार्थ पांडे द्वितीय और अभय सैनी तृतीय स्थान पर रहे बालिका वर्ग में इशिता पांडे ने प्रथम शिवानी यादव ने द्वितीय और वंशिका पांडे ने तृतीय स्थान हासिल किया कक्षा 6 के बालिका वर्ग में अंशिका यादव प्रथम यशी द्विवेदी द्वितीय और अनुराधा यादव तृतीय स्थान पर रही वहीं कक्षा तीन की जलेबी दौड़ प्रतियोगिता में उत्कर्ष सिंह ने प्रथम रिया ने द्वितीय और रागिनी त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन शुक्ला ने आए हुए मुख्य अतिथि से विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की उन्होंने विजेता छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेना भी अपने आप में बड़ी उपलब्धि है ऐसे आयोजनों से बच्चों की छिपी हुई खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है उन्होंने शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के प्रयासों की भी सहन की बताया कि पांच दिवसीय प्रतियोगिता के तहत प्रतिदिन विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है जिसका समापन सोमवार को होगा प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्पोर्ट्स टीचर गौरव पांडे और अनुज यादव का विशेष योगदान रहा दोनों शिक्षकों ने खिलाड़ियों को खेल-खेल नियमों की जानकारी देने के साथ उनका मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया इस अवसर पर मनोज विश्वकर्मा विपुल यादव आकाश गुप्ता कमलेश शर्मा मीनाक्षी यादव,नेहा गुप्ता, पूजा त्रिपाठी ,रीना यादव, इति सिंह, अविनाश, दिव्यांशु गुप्ता ,अश्विनी यादव, मोहनीश मिश्रा, प्रभांशु दुबे ,विजय जैसल, नवदीप यादव ,रिशु शर्मा, अमित पटेल लवलेश यादव,पवन केशरी,मरुतध्वज द्विवेदी सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रहे।
