ग्राम पंचायत ममोली, मेजा में मनाया गया भव्य मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम

ग्राम पंचायत ममोली, मेजा में मनाया गया भव्य मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम

 

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा। संत श्री आशारामजी आश्रम, प्रयागराज द्वारा आज ग्राम पंचायत ममोली के ग्राम प्रधान श्री कामता प्रसाद जी एवं उनके सहयोगियों के नेतृत्व में मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को बढ़ावा देना तथा बच्चों और युवाओं में माता-पिता के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना जागृत करना था।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने सर्वप्रथम अपने माता पिता को आसन पर बैठाकर, उन्हे तिलक किया, तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनकी पूजा प्रदक्षिणा की। बच्चों ने अपने स्नेह के अपार सागर अपने माता पिता की आरती उतारी तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।
ऐसे दिव्य प्रेम पर्व का नज़ारा देखकर सभी उपस्थित लोग भावविभोर हो उठे।
प्रयागराज आश्रम संचालक श्री मनोज भाई ने बताया कि पूज्य बापूजी द्वारा सन 2006 में शुरू किया गया यह पर्व आज इतना विश्वव्यापी जो गया जो केवल देश ही नही बल्कि विदेशों में भी भारतीय संस्कृति की सुवास बिखेर रहा। माता पिता तो अपने बच्चों पर ऐसे ही मेहरबान होते है, उनके पूजन द्वारा माता पिता की विशेष कृपा बच्चों पर उमड़ती है, उनके आशीर्वाद से बच्चों का जीवन समुन्नत होता है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री कामता प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि माता-पिता हमारे जीवन के प्रथम गुरु हैं और उनका सम्मान करना प्रत्येक संतान का परम कर्तव्य है। अंत में सभी उपस्थित जनों को प्रसाद वितरित किया गया।
ग्राम पंचायत ममोली का यह आयोजन सामाजिक समरसता एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।
कार्यक्रम में लालता प्रसाद, बृजनंदन पाल, हरिनारायण, कृष्ण कुमार, अशोक, कन्हैया, संतोष, रमाकांत, भोलानाथ, विभव, प्रणव, सत्य, निजात्मन, बाबाजी, संकल्प, विजय बहादुर, बंटू, दानबहादुर, इंद्रपाल सिंह, मोहन आदि सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *