मा0 मुख्यमंत्री  के लोकभवन लखनऊ में आयोजित निःशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का जनपद में किया गया सजीव प्रसारण

 

मा0 मुख्यमंत्री  के लोकभवन लखनऊ में आयोजित निःशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का जनपद में किया गया सजीव प्रसारण

योजनांतर्गत जनपद प्रयागराज में 5,91,196 लाभार्थी परिवार होंगे लाभान्वित

विकास भवन में मा0 जनप्रतिनिधिगणों द्वारा उज्जवला योजना के 17 लाभार्थिंयों को मंच पर निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक का किया गया वितरण

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । होली त्यौहार के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, उ०प्र०  योगी आदित्यनाथ के प्रदेशवासियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनान्तर्गत उ०प्र० के 1.86 करोड उज्ज्वला परिवारों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी के वितरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में किया गया, जिसका सजीव प्रसारण विकास भवन परिसर में मा0 जनप्रतिनिधियों एवं काफी संख्या में लाभार्थिंयों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर मा0 विधायक शहर पश्चिमी श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य, मा0 विधायक बारा डॉ0 वाचस्पति, मा0 विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद के द्वारा 17 उज्जवला योजना के लाभार्थिंयों को मंच पर निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक व प्रतीकात्मक सिलेण्डर का वितरण किया गया। पात्र 17 लाभार्थिंयों में रूबी कुमारी, पूजा देवी, कु0 रेहाना बानो, श्रीमती उर्मिला पटेल, श्रीमती सविता देवी, श्रीमती रेनू देवी, श्रीमती जमिला बानो, श्रीमती शिवकुमारी, श्रीमती शकुन्तला देवी, श्रीमती पिंकी सरोज, श्रीमती सितारा देवी, श्रीमती आशा देवी, श्रीमती प्रीती सोनकर, श्रीमती कुसुम सोनकर, श्रीमती कविता एवं श्रीमती काव्या यादव को सम्मिलित रही।

‘‘महिला सशक्तीकरण अभियान, उज्ज्वला से बना ऊर्जावान’’ पर आधारित उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से आजादी, स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव तथा पर्यावरण सुधार जैसे सार्थक लाभ प्राप्त हुये। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण व वंचित परिवारों द्वारा ईधन के रूप में जलावन लकड़ी, कोयला, गोबर के उपले आदि का प्रयोग खाना बनाने में किया जाता रहा है, जिससे महिलाओं को गम्भीर सांस की बीमारी एवं अस्थमा आदि से ग्रसित हो जाती थी, जिसके दृष्टिगत भारत सरकार द्वारा वर्ष 2016 से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरूआत की गयी और प्रदेश के 1.86 परिवारों को निःशुल्क गैस का कनेक्शन उपलब्ध कराया गया।

योजनान्तर्गत जनपद प्रयागराज में होली के पावन पर्व पर 5,91,196 उज्ज्वला लाभार्थिंयों को निःशुल्क रिफिल सिलेण्डर की लगभग 33 करोड रुपए सब्सिडी की धनराशि अंतरित कर लाभान्वित कराया जा रहा है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आपूर्ति  विजय शर्मा, जिलापूर्ति अधिकारी  सुनील सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी  रविशंकर द्विवेदी, उज्ज्वला योजना के जिला समन्वयक, गैस एजेंसी के प्रतिनिधिगण तथा उज्ज्वला योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *