एम. एल .पब्लिक स्कूल के बच्चों ने वार्षिक उत्सव में मचाया धमाल

एम. एल .पब्लिक स्कूल के बच्चों ने वार्षिक उत्सव में मचाया धमाल

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के चौकी बगहा सिरसा स्थित एम. एल .पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर आए हुए अतिथियों का मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। प्रबंधक दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने कहा बच्चों को बेहतर शिक्षा संस्कारित एवं सकारात्मक मार्ग दर्शन देना ही हमारा लक्ष्य है। क्योंकि जब बच्चों की नींव मजबूत होगी तब वह आगे बेहतर प्रदर्शन करेगें। कार्यक्रम में विद्यार्थीयों नृत्य,गायन,नाटक,पर्यावरण, साइंस, आतंकवाद व जल संरक्षण समेत विभिन्न कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर वाह-वाही लूटी।साथ ही लोगों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम में अव्वल बच्चों को मेडल सिल्ड व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गया। जिसमें शिक्षक शिक्षिकाए ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *