बीईओ उरुवा ने प्रधानाध्यापकों के साथ विभागीय कार्यों की ली मासिक समीक्षा बैठक

बीईओ उरुवा ने प्रधानाध्यापकों के साथ विभागीय कार्यों की ली मासिक समीक्षा बैठक

उरुवा के 29 परिषदीय विद्यालयों को निपुण विद्यालय सम्मान समारोह में किया गया सम्मानित

बीईओ उरुवा के कार्यालय सभागार में मार्च महीने की मासिक बैठक संपन्न

आंचलिक खबरें

मेजा। बीआरसी उरुवा के सभागार में महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज के आदेशानुसार मंगलवार को ” मासिक बैठक ” एवं ” निपुण विद्यालय सम्मान समारोह ” का आयोजन किया गया। बैठक में विकास खंड उरुवा के परिषदीय विद्यालयों के समस्त प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों के साथ बीईओ उरुवा वरुण मिश्रा ने लगभग 2 घंटे उनके साथ बैठकर विभागीय कार्यों के संपादन एवं समीक्षा की जानकारी ली और शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का समय से पालन करने को कहा। बैठक में कर्मयोगी प्रशिक्षण, स्कूल चलो अभियान रैली, किताब वितरण, निपुण आकलन, अपार आईडी, डीबीटी, समाचार पत्र, डिजीटल उपस्थिति, यू डाइस पोर्टल पर स्टूडेंट प्रोफाइल व ड्रॉपबॉक्स में पड़े स्टूडेंट को संबंधित विद्यालय में इंपोर्ट करने की समीक्षा, प्रत्येक विद्यालयों द्वारा प्रेरणा पोर्टल पर समय सारणी को अपलोड करना, डीबीटी से संबंधित कार्यों का शत प्रतिशत पूर्ण किया जाना, शैक्षिक सत्र 2026- 27 में नवीन नामांकन का रजिस्ट्रेशन एवं पुराने छात्रों को प्रेरणा पोर्टल पर सत्यापित किए जाने की समीक्षा, विद्यालयों में चर्चा भवन से संबंधित सूचनाओं की समीक्षा, कंपोजिट धनराशियों का व्यय विवरण विद्यालय की बाहरी दीवारों पर लिखवा जाने के संबंध में जानकारी, एमडीएम के अंतर्गत विद्यालय में मानक के अनुसार रसोईया चयन की स्थिति, विद्यालय समय अवधि के दौरान शौचालय खुले होने की स्थिति तथा विद्यालय निरीक्षण के दौरान शिक्षक डायरी की समीक्षा, गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर समीक्षा व प्रशश्त एप आदि अन्य कई और बिंदुओं पर समीक्षा की गई। ब्लॉक के एआरपी अजीत मिश्रा ने परिषदीय विद्यालयों के सत्र 2025-26 में निपुण घोषित हुए उरुवा ब्लॉक के 29 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की सूची में से नाम पढ़कर एक-एक करके मंच पर बुलाया। एआरपी रामानंद शुक्ल ने बताया कि परियोजना लखनऊ द्वारा उरुवा ब्लॉक के कुल 93 विद्यालयों का निपुण आकलन तीन चरणों में किया गया था,जिसके सापेक्ष कुल 29 विद्यालय परियोजना द्वारा निपुण घोषित किया गया। जिसका रिजल्ट 31•5 प्रतिशत रहा। बीईओ उरुवा वरुण मिश्रा ने ब्लॉक के निपुण हुए 29 विद्यालयों जिसमें टूड़िहार, अकोढा, कोड़निया, कोठरी, सिगारों, केवटाही, अछोला, खानपुर, बैदौली, जनवार, सिरसा पश्चिमी, बरी, कठौली, गौराचौकठा, खमिनिया, अरई, भभौरा, हनुमान सहायपूरा, बीरपुर पटखौली, भिगारी, डुहिया, उरनाह, समोगरा, सोनबरसा आदि विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समस्त कार्यक्रम बीआरसी उरुवा के लेखाकार कृष्ण कुमार शुक्ल की देखरेख में संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर पूर्व एआरपी राजेश मिश्रा, प्रीतम दास व एआरपी जगदीश मिश्रा, प्रमोद शुक्ला तथा शिक्षक विनोद शुक्ला, पुष्कर द्विवेदी, रविशंकर द्विवेदी, विद्या यादव, माया तिवारी, राजेश कोलहा, अखिलेश दुबे, शकुंतला मिश्रा, प्रदीप तिवारी, स्तुति श्रीवास्तव, सरस्वती द्विवेदी, अल्का शुक्ला, अरुणा जैसल, सुमन सिंह, शिप्रा, रमाकांत यादव, संदीप पांडेय, गिरीश श्रीवास्तव, राजीव लोचन शुक्ला, अनुज श्रीवास्तव, राजेश्वरी सिंह, सुनील सिंह, कृष्णा कांत सिंह व इकबाल अहमद आदि विद्यालयों के शिक्षक व प्रधानाध्यापक उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *