भाजपा सिरसा नामित सभासदों ने ली गोपनीयता की शपथ

भाजपा सिरसा नामित सभासदों ने ली गोपनीयता की शपथ

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से नामित सभासदों को सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम मेजा सुरेंद्र प्रताप यादव ने सभी नामित सदस्यों को विधिवत शपथ दिलाई। इस दौरान उमाकांत सेठ, सिंटू सेठ, रिंकू पाठक उर्फ मनीष पाठक और विजय शंकर ने सभासद पद की शपथ ली। कार्यक्रम
में नगर पंचायत अध्यक्ष लखन केशरी और उप जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। शपथ ग्रहण के बाद सभासदों ने नगर पंचायत क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान सभी सभासद व भाजपा नेताओं सहित क्षेत्रीय ग्रामीण लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *