मांडा थाना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आईं चार शिकायतें, एक का मौके पर हुआ निस्तारण
आदर्श सहारा टाइम्स
मांडा,प्रयागराज । मांडा थाना परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शिकायकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के लिए अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई की गई। मौके पर समाधान प्रभारी श्री अनिल कुमार वर्मा एक उपनिरीक्षक श्री माधव त्रिपाठी पीड़ितो की समस्या सुनें समाधान दिवस में कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें भूमि विवाद, राजस्व एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित मामले शामिल रहे।
प्राप्त शिकायतों में से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिससे शिकायतकर्ता ने संतोष व्यक्त किया। शेष तीन शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए।
