छात्रा को डंपर ने कुचला मौके पर हुई मौत, मचा कोहराम 

छात्रा को डंपर ने कुचला मौके पर हुई मौत, मचा कोहराम

आदर्श सहारा टाइम्स

 

कौशांबी। महेवाघाट थाना क्षेत्र के बैरागीपुर चौराहे के पास साइकिल से स्कूल जा रही एक बालिका को डंपर चालक ने कुचल दिया है जिससे बालिका डंपर में फस गई और काफी दूर तक घिसट कर बालिका चली गई है जिससे बालिका की दर्दनाक मौत हो गई है दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई है मौके पर पुलिस पहुंची है और बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है दुर्घटना के बाद डंपर चालक घटना स्थल से फरार होकर कुछ दूर आगे भवनसुरी गांव के पास डंपर को खड़ा करके चालक फरार हो गया है पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश कर रही है दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रोते बिलखते घर परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए हैं मौके पर कोहराम मचा हुआ है

जानकारी के मुताबिक महेवा घाट थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी सरिता देवी उम्र 15 वर्ष पुत्री छोट्टन क्षेत्र के विद्यालय की विद्यार्थी है घने कोहरे के बाद भी विद्यालय खुले हैं बालिका साइकिल लेकर गुरुवार की सुबह लगभग 9:00 बजे विद्यालय पढ़ने जा रही थी अचानक बैरागीपुर चौराहे के पास डंपर ने बालिका को कुचल दिया है जिससे बालिका का गर्दन धड़ से अलग हो गया है मौके पर बालिका की दर्दनाक मौत हो गई है दुर्घटना के बाद डंपर चालक डंपर लेकर कुछ दूर आगे चला गया और डंपर छोड़कर फरार हो गया है सड़क पर घना कोहरा और अनियंत्रित यातायात दुर्घटना का कारण बना है दुर्घटना देखकर आसपास के सैकड़ो लोग मौके पर पहुंचे बालिका की मौत की जानकारी मिलते ही विद्यालय के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं मामले की सूचना परिवार के लोगों को दी गई है मौत की जानकारी मिलते ही रोते बिलखते परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंपर को बरामद कर लिया है दुर्घटना करने वाले चालक की तलाश थाना पुलिस कर रही है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *