नहाने गए यमुना नदी में तीन दोस्त डूबे,दो को बचाया एक लापता, मचा हड़कंप
आदर्श सहारा टाइम्स
कौशाम्बी। जिले के महिला घाट के यमुना नदी में नहाने गए तीन किशोर दोस्त अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए,वहां मौजूद लोगों ने दो किशोरों को बचा लिया जबकि एक किशोर अधिक गहरे पानी में चला गया,मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक किशोर की खोज कर रही है।घटना कौशाम्बी थाना क्षेत्र के महिला यमुना घाट की है।
जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह कौशांबी थाना क्षेत्र के महिला यमुना घाट में अमन निषाद उम्र 14 वर्ष पुत्र तुलसीदास अपने साथी उमेश निषाद उम्र 15 वर्ष पुत्र जमुना निषाद और प्रदीप कुमार उम्र 17 वर्ष पुत्र बच्चू निवासी ग्राम तारा का पूरा थाना व जनपद कौशाम्बी के साथ महिला यमुना नदी के घाट पर नहाने गये थे।घाट में अधिक गहराई होने के कारण अमन पुत्र तुलसीदास पानी में कही गुम हो गया,शेष दोनों दोस्त उमेश और प्रदीप को सकुशल सुरक्षित निकाल लिया गया,पानी में डूबने की जानकारी मिलते ही मौके हड़कंप मच गया और तमाम लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई मामले की सूचना थाना पुलिस और गोताखोरों को दी गई है अमन को पानी मैं गोताखोरों व ग्राम वासियों के सहयोग से खोजा जा रहा है।वही किशोर के पानी में डूबने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।
