331 ऐडेड डिग्री कॉलेजों के स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षकों ने लखनऊ में की बैठक- प्रदेश अध्यक्ष डॉ के यस पाठक
विनियमितिकरण की मांग के सम्बन्ध में 331 ऐडेड डिग्री कॉलेजों के स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षक संघ मिला भाजपा संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल सिंह जी से
आदर्श सहारा टाइम्स
लखनऊ । रविवार को भारी संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति में 331 अनुदानित महाविद्यालय विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश की एक बैठक जीपीओ पार्क हजरतगंज, लखनऊ में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ के यस पाठक ने सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि 331 अनुदानित महाविद्यालय के स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षकों की विनियमितिकरण की मांग 25 वर्षों से चली आ रही हैं किंतु पूर्व की सरकारों ने कुछ नहीं किया। आज जब प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार है जिनका यह नारा है कि सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास तभी सार्थक होगा जब माननीय मुख्यमंत्री जी 331 महाविद्यालयों में कार्यरत 4000 हजार शिक्षकों के परिवारों के जीवन निर्वाह हेतु विनियमितिकरण की उचित मांग को मानकर प्रदेश के शिक्षकों का विनियमितिकरण कर दे क्योंकि एक ही महाविद्यालय में दोहरी व्यवस्था कहीं से भी न्यायसंगत नहीं हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ पाठक ने कहा कि जब वर्ष 2017 में भाजपा सरकार बनी तो प्रदेश के 331 अनुदानित महाविद्यालय के स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षकों को यह आशा एवं विश्वास था कि यह सरकार दोहरी व्यवस्था को जरूर समाप्त करेगी। ऐसी आशा और विश्वास के बल पर तत्कालीन उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने पहल करते हुए 1 फरवरी 2018 को आय व्यय भार का प्रस्ताव उच्च शिक्षा निदेशक, प्रयागराज से मंगाया। फिर वर्ष 2021 में आय व्यय भार जो करीब 300 करोड़ रुपए थे उस पर उच्च शिक्षा निदेशक प्रयागराज से विनियमितिकरण का प्रस्ताव शासन स्तर पर मंगाया, किंतु विधानसभा चुनाव 2022 की आचार संहिता लागू होने से कैबिनेट में नहीं जा पाया। उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय जी प्रदेश के शिक्षकों की विनियमितिकरण की मांग संज्ञान में हैं जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा ही फैसला लिया जाना है। माननीय मुख्यमंत्री जी एवं उच्च शिक्षा मंत्री जी से प्रदेश शिक्षकों की विनियमितिकरण मांग पर तत्काल निर्णय लिया जाए क्योंकि यह शिक्षक विगत 25 वर्षों से इस दोहरी व्यवस्था के कारण पांच हजार से बीस हजार रुपए प्रति माह पर अपने पूरे परिवार का जीवन निर्वाह करने के लिए मजबूर है। जो उच्च शिक्षा गुणवत्ता के लिए खेदजनक स्थित हैं।
इस बैठक के उपरांत संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ के यस पाठक के नेतृत्व में प्रदेश के 331 अनुदानित महाविद्यालय के स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षकों के विनियमितिकरण हेतु भाजपा संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल सिंह जी मिला और चर्चा किया। इस बैठक में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा रविकान्त सिंह, प्रदेश महामंत्री डा एस के शुक्ल, कोषाध्यक्ष डा सी एम शर्मा, गोरखपुर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री डा राजेश कुमार मिश्र, डा अंजली, डा विवेक कुमार दीक्षित,डा अजीत कुमार सिंह, डा डी डी मिश्र, डा राजीव श्रीवास्तव, डा उपासना श्रीवास्तव, डा प्रीति पंत, डा साधना सिंह, डा मोहन सिंह, डा अनुराग, डा अश्विन श्रीवास्तव, डा श्रवण कुमार, डा सलोनी अग्रवाल, डा रचना परिहार, डा साक्षी गुप्ता, डा शिवानी, डा अमित कुमार मिश्र, डा अंकित, डा मृदुला सहित प्रदेश के कई शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे। उक्त जानकारी प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ सच्चिदानंद त्रिपाठी ने दिया।
