ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बाल मेले का हुआ भव्य आयोजन
आदर्श सहारा टाइम्स
सिरसा, प्रयागराज। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बाड़ी (खानपुर), सिरसा, प्रयागराज में 14 मार्च 2026 (शनिवार) को बाल दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
समारोह का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा उनके अंदर छिपी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य बाल मेले का भी आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न प्रकार के खेल, आकर्षक स्टॉल, मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियां और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल मुख्य आकर्षण रहा। बच्चे विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर मेले का भरपूर आनंद उठाया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंद्रदेव शुक्ला (राजू भैया) उपस्थित रहें। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभा शंकर ओझा (रिंकू ओझा ,व सिरसा चौकी प्रभारी प्रभाकर शुक्ला रहे।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास, उनकी प्रतिभा को निखारने और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से इस भव्य आयोजन की तैयारियां किया गया।
इस अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों को याद करते हुए कहा गया कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और उनकी मुस्कान में ही भारत की असली पहचान बसती है। जिसमें संस्थापक – रमेश चन्द्र मिश्रा, निदेशक सुशील मिश्रा,प्रबंधक प्रदीप मिश्रा,प्रधानाचार्य लवकुश तिवारी एवं शिक्षण स्टाफ आदि मौजूद रहे।
