मेजा क्षेत्र में बाइक व वैन गाड़ी में आमने-सामने जोरदार टक्कर, बाइक सवार दो युवक गंभीर,शहर रेफर

मेजा क्षेत्र में बाइक व वैन गाड़ी में आमने-सामने जोरदार टक्कर, बाइक सवार दो युवक गंभीर,शहर रेफर

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र रामनगर चौकी अंतर्गत ऊंचडीह बाजार से उरुवा मार्ग पर पट्टीनाथ राय गांव के सामनेबाइक व वैन गाड़ी में आमने-सामने जोरदार टक्कर, बाइक सवार दो युवक गंभीर,शहर रेफर
घटना शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे का बताया गया। तेज रफ्तार वैन और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए, जबकि वैन बाइक को टक्कर मारने के बाद पलट गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार सुरेश पाल (25) पुत्र छोटेलाल पाल व धीरज पाल (18) पुत्र राजू पाल को गंभीर चोट आई है। दोनों घायल सुनबरसा गांव के निवासी बताए गए हैं। ग्रामीणों का मानो तो दोनों घर से गेहूं लेकर चक्की पर लेकर जा रहे थे।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी रामनगर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें स्वरूप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।
हादसे के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया।सूचना पर मेजा पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *