मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न

मुख्य विकास अधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारण करने के दिए निर्देश

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज ।   मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण कराया गया। राजकीय औद्योगिक आस्थान फूलपुर की भूमि के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी फूलपुर द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि उद्योग विभाग के प्रकरण का निस्तारण शीघ्र ही करा दिया जाएगा, जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने उप जिलाधिकारी फूलपुर को निर्देश दिये कि प्रकरण पर निर्णय लेते हुए शीघ्र ही उद्योग विभाग के पक्ष में कार्यवाही की जाय। पांच बिन्दुओं के प्रकरण पर अधिशासी अभियन्ता सिविल यूपीसीडा द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि कैफेटेरिया एवं कम्युनिटी हाल के कमरो में खिड़की एवं दरवाजे का कार्य कराया जा रहा है, सड़क पर पड़े विद्युत पोल के प्रकरण पर अधिशासी अभियन्ता विद्युत यूपीसीडा द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि मुख्य सड़क पर पडे़ हुए पोल को शीघ्र हटा दिया जाएगा, जिसपर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समिति को अवगत कराया गया है कि एम0डी0 यूपीसीडा से दूरभाष पर प्रकरण के सम्बन्ध में वार्ता हो गयी है जो शीघ्र ही निस्तारण करा दिया जाएगा। मिनी औद्योगिक आस्थान सोरांव मे 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये कि मुख्यालय को बजट आवंटन हेतु पुनः पत्र प्रेषित किया जाय एवं भूमि की पैमाइश हेतु उप जिलाधिकारी सोरांव को मेरे हस्ताक्षर से पत्र प्रेषित किया जाय। नैनी एयरोस्पेश लि0 के प्रकरण का निस्तारण हो जाने के फलस्वरूप प्रकरण को सहर्ष निक्षेपित करने की अनुमति प्रदान की गयी। उमेश चन्द्र वर्मा, सहायक आयुक्त उद्योग द्वारा मुख्य विकास अधिकारी महोदया का बैठक में स्वागत करते हुए बैठक का संचालन किया गया, बैठक में उप जिलाधिकारी फूलपुर, उप जिलाधिकारी सोरांव एवं आर0एम0 यूपीसीडा, इत्यादि आनलाइन बैठक मे प्रतिभाग किया गया एवं औद्योगिक संगठन के पदाधिकारी  विनय टण्डन, चैम्बर आफ कामर्स, डा0 जी0एस0 दरबारी,  राजीव नैयर, श्रीमती आंवतिका टण्डन,  नटवर लाल, मुरारी लाल अग्रवाल,  संतोष त्रिपाठी, अनुराग मिश्रा उद्यमी,  अजय सिंह गौड़ उद्यमी एवं अन्य विभागों के अधिकारी तथा उद्यमीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *