सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट’ द्वारा श्री सिद्धेश्वर पहाड़ी महादेव मंदिर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

 

सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट’ द्वारा श्री सिद्धेश्वर पहाड़ी महादेव मंदिर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा ,प्रयागराज। ‘सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट’ द्वारा श्री सिद्धेश्वर पहाड़ी महादेव मंदिर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संत बृजबिहारी दास के पावन दरबार में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया।
सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, जो भगवान भोलेनाथ की आराधना में लीन थे। ट्रस्ट ने सभी क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से इस भंडारे में भाग लेने का आग्रह किया था। आयोजकों का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और धर्म के प्रति निष्ठा को मजबूत करना है। यह आयोजन ‘सेवा ही संगठन, संगठन ही शक्ति’ और ‘एक कदम सेवा की ओर, एक कदम ईश्वर की ओर’ के संदेश के साथ किया गया।
इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट की पूरी टीम सक्रिय रूप से जुटी रही। इसमें संचालक नवनीत तिवारी, सचिव सूर्य प्रकाश यादव बलराम, कोषाध्यक्ष श्याम जी केशरी, जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा, जिला मंत्री आलोक शुक्ला, जिला उप मंत्री मोनू पांडे शामिल थे। मंडल पदाधिकारियों में संदीप कुमार एडवोकेट (मंडल अध्यक्ष), विनीत मिश्रा (मंडल उपाध्यक्ष), शंभू नाथ जायसवाल (मंडल मंत्री) के साथ भास्कर मिश्रा, पुनीत मिश्रा और अंकुर मिश्रा ने भी सहयोग किया।
व्यवस्थापक टीम में अमरेश पांडे, अमित तिवारी, आकाश केसरी, संजय केसरी, गुड्डू, इस्तियाक अहमद, सुरेश कुशवाहा, धीरज कुशवाहा और मनेंद्र पटवा शामिल थे। मीडिया प्रभारी गोपाल जी, सुनीत तिवारी और अतुल मिश्रा ने भी अपनी भूमिका निभाई। भंडारे के दौरान सुरक्षा और प्रसाद वितरण की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की गई। दोपहर तक दूर-दराज से आए हजारों भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर महाप्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन ने आपसी भाईचारे और धार्मिक सौहार्द का उदाहरण प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *