गौहनिया में अनम पाली क्लीनिक पर लगा निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ

गौहनिया में अनम पाली क्लीनिक पर लगा निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ

आदर्श सहारा टाइम्स

गौहनिया।जसरा बांदा रोड स्थित अनम पाली क्लीनिक गौहनिया पर निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान मरीजों की जांच, परामर्श और दवाइयां निःशुल्क प्रदान की गईं।

कैंप में डॉक्टर अनस जावेद अंसारी एम.बी.बी.एस, एम.डी. ने मरीजों की शुगर और बीपी की जांच की। उन्होंने मरीजों को स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी सलाह दी और आवश्यक दवाइयां भी दीं। डॉक्टर अनस ने कहा कि समय-समय पर शुगर और बीपी की जांच कराना बहुत जरूरी है, क्योंकि इन बीमारियों का समय पर पता चलने से बड़ी परेशानियों से बचा जा सकता है।

इस अवसर पर महिला चिकित्सक डॉक्टर यासमीन मामून ने भी अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने महिलाओं और बच्चों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को सुना और उचित परामर्श दिया। वहीं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मामून ने भी मरीजों की जांच की और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी।

कैंप में आए मरीजों को खान-पान, साफ-सफाई, नियमित व्यायाम और बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियों को अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

इस दौरान अनम पाली क्लीनिक स्टाफ की टीम भी मौजूद रही। टीम ने मरीजों के पंजीकरण, जांच और दवा वितरण में पूरी मदद की। स्टाफ के सेवाभाव और व्यवस्थित प्रबंधन की सभी मरीजों ने प्रशंसा की।

मरीजों ने कहा कि गांव के पास ही इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगने से उन्हें काफी राहत मिलती है। उन्हें शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती और समय पर इलाज मिल जाता है।

क्लीनिक प्रबंधन ने बताया कि आगे भी समय-समय पर इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *