पूर्व राज्यमंत्री की पत्नी का निधन,समुचा कौशांबी में शोक
आदर्श सहारा टाइम्स
कौशांबी। सिराथू तहसील क्षेत्र के दारानगर निवासी स्वर्गीय डॉo रामचरण त्रिपाठी पूर्व विधायक पूर्व राज्य मंत्री की धर्मपत्नी एवम पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख कड़ा पूर्व ग्राम प्रधान दारानगर मूल प्रकाश त्रिपाठी की माता श्रीमती चंद्रकला देवी का लंबी बीमारी के उपरांत शनिवार की सायं लगभग 4:00 बजे देहावशान हो गया है जिनकी अंत्येष्टि रविवार दोपहर लगभग 11:00 बजे हनुमान घाट कड़ा में होगी। दिवंगत आत्मा की आत्मशांति के हेतू ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत अपने श्रीचरणों में स्थान दें। पूर्व राज्य मंत्री की पत्नी के निधन की जानकारी मिलते ही उनके घर पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है।
