मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, विकास कार्य एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत कराये पूर्ण-मुख्य विकास अधिकारी
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज । मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, विकास कार्य एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने जिन विभागों की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर रैकिंग ठीक नहीं है, ऐसे विभागों के सम्बंधित अधिकारियों को रैकिंग में सुधार लाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि जिन कार्यों में उनके स्तर से कार्यवाही अपेक्षित है, उनकी प्रत्येक सप्ताह पत्रावली के माध्यम से समीक्षा कराये जाने के निर्देश दिए है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र लाभार्थिंयों को लाभान्वित कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माणकार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं होगी। कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो कार्य समय सीमा के अन्तर्गत है, उन्हें गुणवत्ता के साथ अतिरिक्त मैनपावर तथा रिसोर्स लगाकर तेजी से पूर्ण किया जाये तथा जिन परियोजनाओं में समय के विस्तार की आवश्यकता है, उनका उचित कारण देते हुए समयसीमा का विस्तार कराये जाने एवं ऐसी परियोजनाओं जिसमें अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता है, उसके लिए डिमांड भेजे जाने के लिए कहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैकिंग वाले विभागों की प्रतिदिन मानीटरिंग कराने के लिए कहा है।
मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बंधित अधिकारी को जो निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हो पाये है, जहाँ पर निर्माण स्थान पर भूमि से संबंधित विवाद हैं उसे संबंधित एसडीएम के माध्यम से निस्तारित कराते हुए निर्माण कार्य को शुरू कराए जाने के लिए कहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने फीडिंग के कार्य में ढिलाई नहीं बरतने के निर्देश दिए है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गंगा नदी या सहायक नदी पर जो भी निर्माण कार्य कराया जाना प्रस्तावित हो, उस निर्माण कार्य को कराए जाने से पहले एनएमसीजी/एनजीटी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा, उन्होंने सख्त हिदायत दी कि बिना अनुमति के कोई भी निर्माण कार्य न कराया जाए ।
इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
