अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को पीछे से मारी जोरदार टक्कर बहन की मौत भाई गम्भीर
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा। मेजा थाना क्षेत्र स्थित लेहड़ी फ्लाईओवर ब्रिज पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बाइक फ्लाईओवर की रेलिंग पर जा लटकी। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।
जानकारी अनुसार मुस्कान 20 वर्ष अपने भाई इरफान के साथ बाइक से मांडा दवा लेने की जा रही थी जैसे ही लेहडी ओवरब्रिज के पास पहुंची अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर जिससे मुस्कान पुत्री सुबरात्रि अंसारी निवासी लेहडी की हुई मौत इरफान की हालत गंभीर होने पर जिला रेफर कर दिया गया सूचना पर मेजा पुलिस मय फोर्स मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी। मुस्कान की शादी 1 महीने पहले भारतगंज में हुआ है शादी के बाद अपने मायके आई थी जिससे दुर्घटना में मौत हो गई जिससे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।
