समाज राष्ट्र के उत्थान के लिए भी बेटियों का शिक्षित होना बेहद जरूरी
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा ,प्रयागराज। रजवंती देवी यादव कन्या इंटर कॉलेज मेजा खास प्रयागराज में शनिवार को मेधावी छात्राओं को उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। हाई स्कूल में प्रथम स्थान संध्या यादव 93.6%,द्वितीय स्थान गुंजन यादव 93.5% तथा आरूषि यादव 93% तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि इंटरमीडिएट में आंचल तिवारी 87 % ने प्रथम स्थान, स्वाति चौरसिया 83.8% द्वितीय स्थान तथा सानिया कुशवाहा 83% अंक तृतीय स्थान प्राप्त कर माता-पिता सहित विद्यालय का मान सम्मान बढ़ाया है। विद्यालय परिवार द्वारा सभी मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।वही प्रधानाचार्य मंगला प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार हम पौधे लगाते हैं उनकी देखभाल करते हैं और वही पौधे आगे चलकर पेड़ बनते हैं और हमें छाया और फल देते हैं ठीक उसी प्रकार हमने भी छात्राओं को ऐसी शिक्षा दी कि उन्होंने आज हमारे विद्यालय का मान बढ़ाया और आगे भी अपने गांव समाज माता-पिता सहित देश का मान बढ़ाएंगी। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु तथा माता-पिता को दिया है तथा छात्राओं ने बताया कि वे आगे चलकर यूपीएससी के जरिए देश की सेवा करना चाहती हैं। और अपने समाज को और आगे ले जाना चाहती हैं ।उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार यादव , प्रधानाचार्य मंगला प्रसाद गुप्ता तथा प्रधानाचार्या रेखा यादव एवं विद्यालय के शिक्षक गण श्याम चंद यादव, रामदास ,शेख रब्बानी, शिवसागर कुशवाहा , राजेश यादव, राजेश कनौजिया,इंद्रजीत ,दीपक, मनीष ,जयशंकर, ज्ञानचंद, सुशील कुशवाहा ,रंजना, संगीता , विटोला यादव ,अंजना, सुनीता सिंह, धर्म प्रकाश शुक्ला (कौशल विकास मिशन)और अभिभावक गण सहित विद्यालय परिवार की छात्राएं उपस्थित रहे।
