प्रथम इंट्रा-पार्लियामेंट सेशन : युवाओ ने निभाई लोकतंत्र की भूमिका
आदर्श सहारा टाइम्स
नैनी ,प्रयागराज। आर0के0 ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वाधान में प्रयाग विधि महाविद्यालय के सेमिनार हाल में प्रथम इंट्रा-पार्लियामेंट सेशन प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों का देश की संसदीय कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक प्रकियाओं और बहस की कला से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबन्धक ड़ा आशुतोष त्रिपाठी एवं प्राचार्य डां0 नागेन्द्र शर्मा के द्वारा किया गया, विधि के छात्रो द्वारा भारतीय संसदीय कार्यवाही का सम्पादन एवं ज्वलन्त मुद्दो से सम्बन्धित विश्यों पर जिसमें महिला आरक्षण विधेयक, समान नागरिक संहिता जम्मु कश्मीर मुद्दा (अनुच्छेद -370) तथा मणिपुर में हुए हिंसा से उत्पन्न अशांति आदि विषयों पर पक्ष एवं विपक्ष द्वारा गर्मा गरम बहस तथा संसदीय मर्यादा को ध्यान में रख करके अपना पक्ष प्रस्तुत किया गया जो नितांत रुप में विधि छात्रों के हित में है और इससे व्यक्तित्व का विकास होता है संस्था द्वारा ऐसा आयोजन निरंतर होना आवश्यक है
उक्त कार्यक्रम में संस्था के रजिस्ट्रार अनुज शुक्ला, एवं ओम शर्मा, सहायक आचार्य रामबाबू तिवारी, प्रशान्त पाण्डेय, गौतम संजय, मयंक मिश्रा एवं सौकडो की संख्या में छात्र-छात्राएं की उपस्थित रहे।
