आर0के0 स्कूल आफ नर्सिंग विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया
आदर्श सहारा टाइम्स
नैनी,प्रयागराज। आर0के0 स्कूल आफ नर्सिंग विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर आर0के0 स्कूल आफ नर्सिंग में अध्ययनरत ए0एन0एम0 प्रथम वर्ष एवं जी0एन0एम0 द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा एक गोष्ठी एवं रैली तथा नुक्कड़ नाट्य का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करछना से एस0वी0एम0 जूनियर स्कूल करछना तक किया गया। गोष्ठी की शुरुआत मलेरिया के परिचय के साथ छात्रा अकांक्षा भारतीया द्वारा की गई। गोष्ठी में उपस्थित छात्राओं नें मलेरिया के कारण, लक्षण, निदान एवं उपचार के साथ ही आयुर्वेदिक उपचार के बारे में अपने विचार रखे।
गोष्ठी में उपस्थित नर्सिंग ट्यूटर वर्षा सिंह ने अपने व्याख्यान में कहा कि आज भारत में मलेरिया तेज गति से बढ़ रहा है। प्रत्येक वर्ष 25 अप्रैल को लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। भारत के सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर मलेरिया का निःशुल्क जांच व इलाज उपलब्ध है बस जरूरत है लोगों को जागरूक करने की। जागरूकता न होने के कारण बहुत बड़ी आबादी इस रोग के जांच एवं उपचार से वंचित रह जाती है।
नाट्य मंचन एस0वी0एम0 स्कूल के प्रांगण में किया गया जिसके कलाकार जी0एन0एम0 द्वितीय वर्ष के अखिलेश यादव, सतीस, पलक तिवारी, शिवांगी, विकास, अलीसा, प्रियंका, निलेन्द्र एवं अंजली रहे। उक्त कार्यक्र नर्सिंग ट्यूटर साक्षी शुक्ला एवं अर्चना यादव के मार्गदर्शन में सम्पन्न कराया गया।
