आर.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से मनाया गया डांडिया महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने बिखेरी जलवा

आर.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से मनाया गया डांडिया महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने बिखेरी जलवा

आदर्श सहारा टाइम्स

नैनी, प्रयागराज। आर.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, नैनी में डांडिया नृत्य समारोह का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गीतों की धुन पर डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक और उत्साहपूर्ण बना दिया। समारोह में संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अन्य उपस्थित लोगों ने भी उत्साह के साथ सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, प्रबंध निदेशक इंजीनियर आशीष त्रिपाठी तथा विभिन्न विभागों के प्राचार्य उपस्थित रहे। इसके बाद चेयरमैन डॉ. आशुतोष त्रिपाठी एवं नर्सिंग प्राचार्या के.एच. विक्टोरिया देवी ने डांडिया समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि डांडिया महोत्सव भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामूहिक उत्साह का प्रतीक है। इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय लोक परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ आपसी मेलजोल, भाईचारे और सामाजिक सहभागिता को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि पारंपरिक नृत्य, संगीत और वेशभूषा भारतीय सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी में अपनी संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने और परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
डांडिया महोत्सव के माध्यम से संस्थान में सांस्कृतिक विविधता, एकता और परंपराओं के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। समारोह ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्रदान किया।
कार्यक्रम में एचआर ओम प्रकाश शर्मा, रजिस्ट्रार अनुज शुक्ला, पीआरओ धीरज मिश्रा, एडवोकेट सुशील शुक्ला सहित संस्थान के समस्त शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गौरव मालवीय एवं राज ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *