आर0 के0 ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, मवैया, नैनी प्रयागराज द्वारा मनाये जाने वाले दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘‘गूँज‘‘ 19वां का हुआ आगाज
नैनी, प्रयागराज। आर0 के0 ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, मवैया, नैनी प्रयागराज द्वारा मनाये जाने वाले दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘‘गूँज‘‘ 19वां का आगाज हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय प्रयागराज की कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक श्रीमती विनीता यादव के द्वारा मां सरस्वती की पूजा से की गई। स्वागत समारोह के क्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री उ0प्र0 सरकार श्री राकेशधर त्रिपाठी का स्वागत पूर्व शिक्षक विधायक एवं उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी द्वारा अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ के माध्यम से किया गया। इसी क्रम केन्द्रीय कारागार नैनी के वरिष्ठ जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह के द्वारा संस्था के चेयरमैन डाॅ0 आशुतोष त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज प्रयागराज के प्राचार्य डाॅ0 बी0के0 पाण्डेय का स्वागत अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह के माध्यम से संस्था के प्रबन्ध निदेशक इं0 आशीष त्रिपाठी द्वारा किया गया। इसके बाद छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति की गई जिसमें नाट्य मंचन, गीत एवं ग्रुप डांस प्रमुख रहे। संस्थान के विभिन्न संकाय के छात्रों द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा आयोजित की गई जोनल स्पोर्ट्स में आर0के0 कालेज आॅफ फार्मेसी बी0फार्म द्वितीय वर्ष के छात्र नीरज कुमार सिंह को शतरंज में द्वितीय स्थान, नीतू सिंह के लांग जम्प में द्वितीय स्थान एवं विश्वजीत एंड ग्रुप द्वारा खो-खो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त करने के लिये सम्मानित किया गया। इसी क्रम में आर0के0 स्कूल आफ नर्सिंग की छात्राओं को रस्सा कसी में प्रथम स्थान लाने के लिए संयुक्त रूप से शिवानी पटेल, प्रियंका, अमानत, बबिता, सीमा, आयुशी यादव, वैष्णवी, अंशू सिंह एवं राशि त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। प्रयाग विधि महाविद्यालय के छात्र रियान खान को 100 मीटर रेस, धीरेन्द्र को 200 मीटर रेस, बैडमिंटन में आर्यन शुक्ला, कैरम में आदर्श त्रिपाठी एवं चेस में वंदिता वर्मा सभी केा प्रथम स्थान लाने हेतु सम्मानित किया गया। पैरामेडिकल से दरिक्षा फातिमा को स्पोर्ट मंे प्रथम स्थान प्राप्त करने हेतु सम्मानित किया गया।
कुलसचिव विनीता यादव ने छात्रों के सम्बोधित करते हुए कहा कि आप का वक्त बहुत ही महत्वपूर्ण है उम्र के जिस पड़ाव पर आप हैं इस समय मन में कई भटकाव आते हैं लेकिन सफल वही होता है जो दृढ निश्चय के साथ अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित किये रहता है। उन्होने संस्थान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्थान यमुनापर का शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान है आप कुछ ऐसा करके यहां से जाएं कि इस संस्थान और विश्वविद्यालय का भी नाम हो। मुख्य अतिथि श्री राकेशधर त्रिपाठी जी ने कहा कि निश्चित रूप से आर0के0 ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस समाज में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन लाने हेतु अग्रसर है यहां के छात्रों की ऐक्टिविटी देखकर यह पता चलता है कि यहां पढ़ाई का माहौल है और निश्चित रूप से यहां के छात्र इस संस्थान का नाम रोशन करेंगे। अतिथियों में विजय विक्रम सिंह एंव बी0के0 पाण्डेय ने भी अपने विचार रखे। नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्राओं को लैम्प लाइटिंग सेरेमनी आयोजित की गई जिसमें प्रयागराज के मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0 के0 तिवारी जी ने छात्राओं को मरीजो की सेवा हेतु शपथ दिलाई। इसी क्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0सी0 पांडेय, शांति विलास हाॅस्पिटल प्रयागराज के निदेशक नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ एवं कैंसर सर्जन डाॅ0 अजय शुक्ला भी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में संस्थान के समस्त छात्र छात्राओं के अतिरिक्त फार्मेसी प्राचार्य डा0 सी0 एस0 सिंह, दिलीप कुमार, कार्तिकेय मिश्रा एवं समस्त शैक्षणिक कर्मचारी, विधि प्राचार्य डाॅ0 नागेन्द्र कुमार शर्मा रामबाबू तिवारी एवं समस्त शैक्षणिक कर्मचारी, नर्सिग प्राचार्या के0एच0 विक्टोरिया देवी एवं समस्त शिक्षिका, पैरामेडिकल प्राचार्य डाॅ0 विशाल उपाध्याय शिक्षक मो0 शाहिद, रितेश तिवारी रजिस्ट्रार अनुज शुक्ला, ओम प्रकाश शर्मा,, धीरज मिश्रा, प्रवीण द्विवेदी एड0 सुशील कुमार शुक्ला गुरु प्रसाद द्विवेदी, अर्पिता यादव, अतुल त्रिपाठी, विजय सोनी, गौरव मालवीय, अभिषेक मालवीय, नेहा, खुशी सिंह एवं सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय आमंत्रित गण तथा अन्य समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
