आर0के0 ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स के तत्वाधान में आर0के0 कालेज आफ फार्मेसी द्वारा भगवान विश्वकर्मा की पूजा धुम धाम से मनाया गया
आदर्श सहारा टाइम्स
नैनी,प्रयागराज। आर0के0 ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स के तत्वाधान में आर0के0 कालेज आफ फार्मेसी द्वारा भगवान विश्वकर्मा की पूजा आयोजित की गई। संस्थान के मशीन रूम में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति पर संस्थान के चेयरमैन डा. आशुतोष त्रिपाठी जी एवं संस्थागत प्राचार्य डाॅ. सी.एस. सिंह ने माल्यार्पण के उपरांत दीप धूप से पूजन किया। डाॅ. आशुतोष त्रिपाठी जी ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पी कहा जाता है। वेदों में ऐसा वर्णन है कि भगवान विश्वकर्मा नें सतयुग में स्वर्ग लोक, त्रेता में लंका, द्वापर में द्वारिका एवं कलयुग में हस्तिनापुर की रचना की थी। श्रीकृष्ण के आदेश से सुदामा पुरी का निर्माण भी इन्होनें ही किया था। इस दिन भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा के सातवें धर्मपुत्र के रूप में जन्म लिया था। भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से कामकाज में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। पूजन समारोह में उप प्राचार्य दिलीप कुमार रजिस्ट्रार अनुज शुक्ला, एडवोकेट सुशील शुक्ला, कार्तिकेय मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह, शैन सिंह सहित समस्त अध्यापकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
