आर . के . कॉलेज ऑफ फार्मेसी में श्रद्धा से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा
आदर्श सहारा टाइम्स
नैनी,प्रयागराज। विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर R.K. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ. आशुतोष त्रिपाठी एवं प्रिंसिपल डॉ. सी.एस. सिंह ने सभी फैकल्टी सदस्यों के साथ फार्मेसी विभाग के मशीन रूम में विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया।
इस दौरान फार्मास्यूटिकल्स के क्षेत्र में उपयोग होने वाली विभिन्न मशीनों एवं उपकरणों की भी पूजा-अर्चना की गई। चेयरमैन डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा तकनीक, निर्माण एवं शिल्प के प्रतीक हैं। उनकी पूजा हमें अपने कार्य के प्रति समर्पण, कुशलता और जिम्मेदारी का संदेश देती है।
प्रिंसिपल डॉ. सी.एस. सिंह ने संस्थान की प्रगति एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर फार्मेसी विभाग के सभी फैकल्टी सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।
