एडीए कॉलोनी नैनी में रहने वाले लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर, फैल रहा बीमारी

एडीए कॉलोनी नैनी में रहने वाले लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर, फैल रहा बीमारी

आदर्श सहारा टाइम्स

नैनी, प्रयागराज। एडीए कॉलोनी नैनी में रहने वाले लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर, फैली बीमारी जल/पानी का घर में नहीं आना, कभी कभी बहुत ही गंदा पानी आना, प्रतिदिन की समस्या बन गया है। कॉलोनी में रहने वाले गौरी शंकर मिश्रा पुत्र स्व० दीना नाथ मिश्रा, मकान नंबर EA 1/160 पी0 डी० ए० कालोनी नैनी ने बताया कि विभाग से जल का कनेक्सन लिया है और उपभोगता है जिसका नियमित हर वर्ष का सभी बिल जमा करता है। मिथिलेश तिवारी पत्रकार ने बताया कि मकान में जो पानी का मेन सप्लाई है, उससे पानी नहीं आ रहा है, आज लगभग 30 32 दिन हो गया, मार्च माह से पानी के लिए परेशान है। अलग अलग टुल्लू लगा कर भी पानी निकालने की बहुत कोशिश किया लेकिन पानी मही आ रहा है। किसी तरह से कई दिनो से घरेलू काम चला रहा है, अगर किसी समय पानी कभी कभी आत्ता भी है तो बहुत ही गंदा पानी आता है जो पानी पीने योग्य नहीं होता है ये समस्या हमारी गली के प्रतेक मकान के लोगो को है। ग्रामीणों की मांग की पानी/जल कनेक्सन को सही कराये या उस जगह एरिया का पानी प्रेशर को और बढ़ाए या बहुत पुराना पानी पाइप होने की वजह से आए दिन यह समस्या गली के सभी उपभोगता लोगो को बना रहता है इसको देखते हुए हमारी गली से नई पाइप लाइन लगवाने का कष्ट करें। जिससे सुधार रुप से पानी हम ग्रामीण या अन्य उपभोगता को प्राप्त हो सके। और शुद्ध जल पीने को मिले जिससे बीमारियां न फैले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *