जन आक्रोश महिला सम्मेलन में राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला दहन, 33% आरक्षण मुद्दे पर उबाल

जन आक्रोश महिला सम्मेलन में राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला दहन, 33% आरक्षण मुद्दे पर उबाल

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज।  सरसों स्थित शिवाजी डिग्री कॉलेज में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन के दौरान माहौल उस समय और गरम हो गया, जब महिलाओं ने विरोध स्वरूप कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला दहन किया।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता निर्मला पासवान ने आरोप लगाया कि महिलाओं को मिलने वाले 33% आरक्षण को लागू करने में जानबूझकर अड़चनें डाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के हक पर सीधा हमला है और इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
पुतला दहन के दौरान महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की और दोनों नेताओं के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
महिला जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि महिलाएं अब चुप नहीं बैठेंगी और अपने अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि 33% आरक्षण को बिना किसी देरी के लागू किया जाए।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें संगठित करना रहा।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आगे और बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *