विकलांग वृद्ध व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर मौत, मचा कोहराम
आदर्श सहारा टाइम्स
कौशांबी । शरीर से विकलांग वृद्ध व्यक्ति सोमवार की सुबह विकलांग साइकिल से घर की ओर जा रहा था जैसे ही विकलांग व्यक्ति संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बजहा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचा तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने विकलांग साइकिल में टक्कर मार दी जिससे विकलांग सड़क पर गिर गया और घटनास्थल पर तड़प तड़प कर उसकी दर्दनाक मौत हो गई है दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया है दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जानकारी मिलते ही रोते बिलखते परिजन पहुंच गए हैं
जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के निधियावा चकिया गांव निवासी राम आसरे उम्र 65 वर्ष पुत्र ननकू लाल शरीर से विकलांग है विकलांग साइकिल लेकर सोमवार की सुबह वह घर की ओर जा रहे थे जैसे ही संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बजहा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर वह पहुंचे विकलांग की साइकिल में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया है जिससे विकलांग की साइकिल सड़क पर पलट गई है और विकलांग गंभीर घायल हो गया है दुर्घटना स्थल पर तड़प तड़प कर उसकी मौत हो गई है मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना पुलिस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने विकलांग वृद्ध व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों में कोहराम मचा गया। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।
