राजकीय बाल गृह (शिशु), खुल्दाबाद के बच्चों को शैक्षिक कार्य के लिए उपलब्ध कराया गया एक कंप्यूटर सेट
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश के क्रम में विनोद कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज द्वारा राजकीय बाल गृह (शिशु), खुल्दाबाद के बच्चों को शैक्षिक कार्य के लिए एक कंप्यूटर सेट संस्था की अधीक्षिका डाक्टर प्रज्ञा सिंह को उपलब्ध कराया गया तथा बच्चों को स्नेक्स भी वितरित किए गए । संस्था में कंप्यूटर सेट प्राप्त होने से यहां आवासित बच्चों के शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि होने के साथ ही कंप्यूटर संबंधी ज्ञान बच्चों को प्रदान किए जाने में अध्यापकों के लिए काफी सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर सर्वजीत सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा श्री रौनक गुप्ता, डिप्टी चीफ वार्डन, सिविल डिफेंस सहित संस्था में तैनात अध्यापकगण व कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
