जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्र-कटरा बख्तियारी में नई टीएचआर रेसिपी वितरण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के पठन-पाठन, खेलकूद, शिक्षणेत्तर गतिविधियों एवं बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं के सम्बंध में ली जानकारी
जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों के शानदार भावगीत प्रस्तुति पर प्रसन्नता व्यक्त की
जिलाधिकारी ने 01 गर्भवती महिला, 03 धात्री महिलाओं एवं छः वर्ष आयु तक के 07 बच्चों को देय मासिक पुष्टाहार तथा 07 अन्य बच्चों को ‘‘पोषण-पोटली‘‘ का किया वितरण
जिलाधिकारी ने नवीन पुष्टाहार से निर्मित केक कटवाकर जुड़वा बच्चों कृतिका एवं इशिका का मनाया जन्मदिवस
नवीन रेसिपी के पोषाहार के उपयोग के बारे में बच्चों व अभिभावकों को करें जागरुक-जिलाधिकारी
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह के साथ गुरुवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय-शहर प्रथम के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र-कटरा बख्तियारी में बाल विकास पुष्टाहार विभाग के द्वारा लाभार्थियों के लिए नई टीएचआर रेसिपी वितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया तथा आँगनबाड़ी केन्द्र में पंजीकृत 01 गर्भवती महिला, 03 धात्री महिलाओं एवं छः वर्ष आयु तक के 07 बच्चों को उन्हें देय मासिक पुष्टाहार (नवीन रेसिपी) को जिलाधिकारी द्वारा स्वयं अपने हाथों से वितरित किया गया। उनके द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र के 07 अन्य बच्चों-आयजल, दृष्टि, अभिनव, परम, उस्मान, भव्या एवं रुद्र को उनके पोषण स्तर में तीव्र सुधार हेतु ‘‘पोषण-पोटली‘‘ भी प्रदान किया गया। जिलाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र पर पंजीकृत एवं श्रीमती नेहा व श्री आशीष के जुड़वा बच्चों-कृतिका एवं इशिका का जन्मदिवस ‘‘नवीन पुष्टाहार से निर्मित केक‘‘ को उनसे कटवाकर मनाया गया एवं उन्हें उपहार भी दिये गये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह के द्वारा भी छः वर्ष आयु तक के 07 बच्चों को उन्हें देय मासिक पुष्टाहार (नवीन रेसिपी) का वितरण किया गया । उन्होंने केन्द्र पर उपस्थित सभी बच्चों को केला भी वितरित किया।
आँगनवाड़ी केन्द्र पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को अपने बीच पाकर बच्चे एवं उनके अभिभावक बहुत प्रसन्न हुये एवं उनके हाथों से केन्द्र पर नवीन रेसिपीयुक्त पोषाहार वितरण किये जाने की पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
जिलाधिकारी द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर प्रथम को निर्देशित किया गया कि नवीन रेसिपी के पोषाहार की विशेषताओं एवं उपयोग करने के विधि एवं निर्देशो के बारे में प्रत्येक केन्द्र पर प्रचार-प्रसार करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभार्थी लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने मुख्य सेविकाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से बच्चों एवं अभिभावकों को नवीन रेसिपी के पोषाहार के उपयोग के बारे में जागरुक करने के लिए कहा है।
जिलाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के पठन-पाठन, खेलकूद, शिक्षणेत्तर गतिविधियों एवं बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओ की जानकारी लिए जाने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती सुनीता सिंह के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई और उनके द्वारा केन्द्र पर उपस्थित सभी 21 बच्चों को लेकर गतिविधि के माध्यम से भावगीत ‘‘आहा टमाटर बड़े मजेदार‘‘ को प्रस्तुत किया गया । बच्चों के द्वारा दी गई शानदार प्रस्तुति को देखकर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई तथा छोटे-छोटे बच्चों को इस प्रकार की शानदार प्रस्तुति हेतु प्रशिक्षित किए जाने हेतु सुनीता सिंह की प्रशंसा व सराहना की।
जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह के द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के बदले हुए मानको के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 से नई टीएचआर रेसिपी लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही है तथा अब लाभार्थियों की श्रेणी को 4 से बढ़ाकर 7 श्रेणी कर दिया गया है । बताया कि नई टीएचआर में 07 प्रमुख सूक्ष्म पोषक तत्वों जिसमे- आयरन, कैल्शियम,जिक, विटामिन-ए, फोलेट, विटामिन बी-6 एवं विटामिन बी-12 है, को सशक्त या फोर्टीफाइड किया गया है ।
इस अवसर पर केन्द्र पर जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रयागराज दिनेश सिंह , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर प्रथम प्रयागराज, खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र प्रयागराज, विभागीय मुख्य सेविका, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका के साथ-साथ केन्द्र पर पंजीकृत लाभार्थी एवं कतिपय अभिभावक उपस्थित रहे।
