प्रयागराज की शीतलहर में असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गये
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज । जनपद प्रयागराज में आज दिनांक 08.01.2026 तक वर्तमान शीतलहर में माननीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से तथा जिला प्रशासन द्वारा रात्रि भ्रमण के दौरान जनपद के असहाय लोगों के मध्य अब तक कुल 6369 कंबल वितरित किए जा चुके हैं ।
रैन बसेराः-
जनपद स्तर पर कुल 48 स्थलों ( नगर निगम द्वारा-40 एवं नगर पंचायतद्वारा-08, सूची संलग्न है ) रैन वसेरे का संचालन किया जा रहा है, जिनकी कुल क्षमता 1210 है । समस्त 48 स्थलों पर मौजूद रैन वसेरों में रजाई, गद्दा, मैटी, पेयजल, शौचालय, विद्युत् इत्यादि सम्बंधित मूलभूत सुविधाओं कि व्यवस्था कि गयीस जहां पर आने वाले लोग रुक रहे हैं एवं रैन बसेरा में प्रत्येक रुकने वाले व्यक्ती कि सूचना प्रत्येक दिवस ऑनलाइन शासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी आपदा प्रहरी मोबाइल ऐप्लिकेशन पर अपलोड भी कि जा रही है ।
अलाव:-
जनपद में जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम, नगर पंचायत एवं तहसीलों के माध्यम से कुल-1037 स्थलों (नगरनिगम-715 ,नगरपंचायत-181, तहसील-141) को चिन्हित किया गया है, जहां पर अलाव जलवाया जा रहा है तथा समस्त स्थलों की अलाव जलते जियोटैग फोटो शासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी आपदा प्रहरी मोबाइल ऐप्लिकेशन पर प्रतिदिन अपलोड कि जा रही है ।
