वरिष्ठ अधिकारियों ने आज मेला क्षेत्र का भ्रमण किया

 

वरिष्ठ अधिकारियों ने आज मेला क्षेत्र का भ्रमण किया

आदर्श सहारा टाइम्स

 

प्रयागराज । मकर संक्रांति के पूर्व मेला व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं संतों से संवाद के उद्देश्य से सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने आज मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर  जोगिंदर सिंह, जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा, एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ॰ अजय पाल, मेला अधिकारी  ऋषि राज, मेला पुलिस अधीक्षक  नीरज पांडेय, अपर मेला अधिकारी दयानंद प्रसाद तथा उप मेलाधकारी  विवेक शुक्ला उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में विराजमान वरिष्ठ संतों के दर्शन कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। भ्रमण के दौरान क्रमशः स्वामी  रामेश्वराचार्य महाराज, स्वामी विमलदेव  महाराज,  ब्रह्माश्रम महाराज, स्वामी  अच्युत प्रपन्नााचार्य जी महाराज,  कौशलेन्द्र प्रपन्नााचार्य जी महाराज एवं पंडित कृष्णानन्द  महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया गया।

संतों से संवाद के दौरान अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को संतों एवं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। तदोपरांत प्रयागवाल जाकर वहां उपस्थित पदाधिकारियों से भी भेंट की तथा अनेक वृद्ध एवं गणमान्य कल्पवासियों का सम्मान कर मेला व्यवस्था से संबंधित आवश्यक विचार-विमर्श किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *