माननीय मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ का प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम कल 

माननीय मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ का प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम कल

 

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश  योगी आदित्यनाथ  कल दिनांक 10 जनवरी, 2026 को पूर्वान्ह 10ः20 बजे प्रयागराज आयेंगे।

तत्पश्चात संगम नोज पहुंचकर स्नान एवं पूजन करेंगे। इसके उपरांत मा0 मुख्यमंत्री  जगद्गुरू महामण्डलेश्वर संतोषदास उर्फ सतुआ बाबा के शिविर में पहुंचकर  जगद्गुरू रामानन्दाचार्य भगवान के 726वां जन्मोत्सव समारोह में सम्मिलित होंगे।

मा0 मुख्यमंत्री इसके उपरांत अपरान्ह 02ः05 बजे आईसीसीसी सभागार में समीक्षा बैठक करेंगे तथा बैठक के उपरांत सहयोगियों के साथ वार्ता करेंगे।

मा0 मुख्यमंत्री जी अपरान्ह 04ः00 बजे विधि विश्वविद्यालय का भ्रमण करेंगे।

तत्पश्चात प्रयागराज से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *