जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य के प्रगति की ली जानकारी
निर्माण कार्य के निरीक्षण में सहायक आयुक्त सहकारिता के द्वारा निरीक्षण आख्या न उपलब्ध कराये जाने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज ।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा शनिवार को झलवा में निर्माणाधीन राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य की प्रगति को देखा तथा कार्य की प्रगति के बारे में कार्यदायी संस्था पीडब्लूडी के सहायक अभियंता से कार्य के पूर्ण होने के बारे में जानकारी प्राप्त की। सहायक अभियंता के द्वारा बताया गया कि निर्माण कार्य को नवम्बर के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण कर लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्धारित समयसीमा तक कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से अनिवार्य रूप से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने निर्माण कार्य के निरीक्षण के लिए नामित नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त सहकारिता साधना सिंह के द्वारा निर्माण कार्य की निरीक्षण आख्या न उपलब्ध कराये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनसे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी के रूप में जिला विकास अधिकारी को नामित करने के लिए कहा है। उन्होंने कार्यदायी संस्था को ड्रेनेज सिस्टम की समुचित व्यवस्था किए जाने के साथ-साथ पार्किग के कार्य को भी समय से पूर्ण कराये जाने के लिए कहा है। कार्यदायी संस्था के द्वारा बताया गया कि कार्य तीव्र गति से कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने मैनपॉवर एवं संसाधनों को बढ़ाते हुए कार्य को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराये जाने के निर्देशित किया है।
